*भाजयुमो कोरबा सर्वाधिक वालंटियर्स बनाने पर मुख्यमंत्री से हुए सम्मानित

रायपुर / सेंटर छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में 2018 विधानसभा चुनाव में स्वेक्षा से कार्य करने के लिये सभी जिलों में वालंटियर्स बनाये जा रहे है, जिसमे कोरबा जिला 3200 वालंटियर्स बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर बुलवाकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिंटू राजपाल, वालंटियर प्रोग्राम के जिला संयोजक विकेश झा, विभूति कश्यप, बरपाली मंडल के सहसंयोजक संतोष राठौर का किया सम्मान उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, वालंटियर प्रोग्राम के प्रदेश संयोजक कमल गर्ग, प्रदेश सहसंयोजक चेतन हिंदुजा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कोरबा जिले के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।