
बीजापुर ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): बीजापुर के चेरपाल में रोजगार सहायक का भ्रष्टाचार चरम पर है. रोजगार सहायक ने सेवानिवृत्त कर्मियों से लेकर शिक्षा कर्मियों तक को मनरेगा मजदूर बना डाला है. इतना ही नहीं रोजगार सहायक ने खुद के नाम से भी मनरेगा में मजदूरी की राशि निकाल ली है.