बिलासपुर : छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह ठाकुर.. राज्य सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल ने दी बधाई.

बिलासपुर (सेंट्रल छ्त्तीसगढ़) : छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार की प्रदेश कार्यकारणी के गठन के पश्चात आज प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने बिलासपुर के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह ठाकुर को दी है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, रास्ट्रीय सचिव मनोज मिश्रा ने निर्देशित किया है कि कोरबा जिलाकार्यकारिणी व ब्लॉक कार्यकारणीं गठन की जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करे।

छ.ग. राज्य सूचना आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल ने वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के बिलासपुर जिला अध्यक्ष नियुक्ति पर उन्हें बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, तिलक राज सलूजा ,प्रेस क्लब के वीरेंद्र गहवई ने जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।