पूर्वांचल महिला मंडल द्वारा मनाया गया सावन उत्सव

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय :- रसवंती फुहार में भीगते तन और तन से अधिक मन को देखकर सहज ही अनुमान हो जाता है की सावन अपने पूरे शबाब पर है।सावन के इस पवित्र माह में महिलाओं का साज श्रृंगार व झूला झूलने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है।इस कड़ी में “पूर्वांचल मैत्री महिला समिति” दर्री जैलगाव द्वारा सावन उत्सव मनाया गया। जहाँ विभिन्न प्रतियोगिताएं व सावन क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गयीं।जहां इस वर्ष की सावन क्वीन का खिताब रीमा सिंह व माया मिश्रा को संयुक्त रुप से दिया गया।इस दौरान मालती सिंह,यशोदा साहू,मिना सिंह,बबीता सिंह, राधा रानी,सुनीता सिंह,मुन्नी देवी,मनीषा सिंह मौजूद रही।