पाली में कॉंग्रेस द्वारा पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह और अजीत जोगी का पुतला दहन

हिमांशु डिक्सेना (पाली) :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज शिव मंदिर चौक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं अजीत जोगी के पुतला दहन किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश भर में नान घोटाला में दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के नाम आने पर आज कांग्रेश ने इनका पुतला दहन किया। पाली शिव मंदिर चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के अंतर्गत विधानसभा उपचुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या मामले में मंतूराम पवार ,नागरिक आपूर्ति निगम भ्रष्टाचार मामले में शिव शंकर भट्ट के बयान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और अजीत जोगी का नाम आने से स्पष्ट हो गया कि उक्त दोनों मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री संलिप्तता उजागर हुई है। कांग्रेस पार्टी संगठन हमेशा उक्त प्रकरण की जांच की मांग करते आ रही हैं। जांच प्रक्रिया के आगे बढ़ने से जैसे-जैसे खुलासे हो रहे हैं। जिससे बचाव में उक्त नेताओ द्वारा हास्यास्पद बयान /प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दोनों नेता अपनी-अपनी पार्टी का चेहरा हैं। और दोनों प्रकरण में उनका चाल चरित्र उजागर हुआ है ।भ्रष्टाचार और लोकतंत्र की हत्या में दोनों की संलिप्तता उजागर हुई है।इसे लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मैं डॉक्टर रमन सिंह एवं अजीत जोगी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव नवीन सिंह.विधायक प्रतिनिधि दीपक सोनकर.ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल.नवीन कुमार सिंह जनपद उपाध्यक्ष.अमित भदौरिया. सुरेश गुप्ता.अनिल गुप्ता,सत्यनारायण श्रीवास. रवि कश्यप.सोना ताम्रकार.सन्नी जायसवाल.सत्यनारायण कश्यप. रामकुमार मरावी,प्रमोद डिक्सेना.गुरुचरणसिंह.सावित्री श्रीवास. दीपाली राय.चमेली सोनी.श्रीकांत सोनकर,मंजू जायसवाल.मुकेश अग्रवाल (पिंटू). मनोज वर्मा. गुलाब सिंह. महेंद्र सिंह. रघु दुबे.रामखिलावन तिवारी.गुहा राम, आगरदास.मिर्जा क्यूम बेग.गणेश चौहान.विनय सोनकर. सत्यनारायण पैकरा.जसवंत लकड़ा.रत्नेश गुप्ता.हरिश वंदानी सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।