पाली ब्लॉक स्थित 8 धान उपार्जन केंद्र व 1 उप केंद्र में शुरू की गई धान की खरीदी..

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना:- पाली/आज से पूरे छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा की गई है इसी तारतम्य में पाली स्थित धान उपार्जन केंद्र व पूरे पाली ब्लॉक में जितने भी धान उपार्जन केंद्र हैं उनकी शुरुआत की गई धान खरीदी की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रत्येक धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया आज सुबह पाली स्थित धान उपार्जन केंद्र में क्षेत्रीय किसानों के द्वारा पूजा पाठ करने के पश्चात धान खरीदी का शुरुआत किया गया पाली ब्लॉक अंतर्गत पाली,लाफा,पोड़ी,चैतमा,हरदी बाजार, उतरदा,कोरबी सहित 2 नये निरधी व नोनबिर्रा धान उपार्जन केंद्र बनाये गये है पाली धान उपार्जन केंद्र में विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा जी के कर कमलों द्वारा धान खरीदकर शुरुआत की गई इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष यसवंत लाल,नगर पँचायत अध्यक्ष श्री उमेश चंद्रा ,तहसीलदार पाली के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा इसके लिए बनाए गए 2 हजार 305 केंद्र, 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने कराया है पंजीयन

   छत्तीसगढ़ में धान उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महा अभियान आज से शुरू हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए सभी तैयारियां सप्ताहभर पहले ही पूरी कर ली गई थी। वहीं सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धान खरीदी की निगरानी करेंगे

बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान 1 दिसम्बर से शुरु 31 जनवरी 2021 तक चलेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में 2 हजार 305 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें से 257 ऐसे केंद्र है जहां पर पहली बार धान खरीदी की जाएगी। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में 2 लाख 49 हजार ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इन्हें मिलाकर इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने पंजीयन कराया है
बड़ी बातें

  • किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा धान
  • 31 जनवरी 2021 तक की जाएगी धान खरीदी
  • प्रदेश में 2 हजार 305 धान खरीदी केंद्र बनाए गए
  • 257 नए केंद्रों में की जाएगी धान की खरीदी
  • 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने कराया पंजीयन
  • 2 लाख 49 हजार नए किसानों ने कराया पंजीयन
  • टोकन के आधार पर होगी किसानों से धान की खरीदी
  • खरीदी केंद्रों पर 27 नवंबर से बांटे जा रहे हैं टोकन
  • 7 दिनों तक रहेगी टोकन की वैधता
  • टोकन का उपयोग नहीं करने पर नया टोकन मिलेगा
  • 1 दिसंबर से रकबे में नहीं होगा कोई परिवर्तन
  • दूसरे राज्यों से धान आयात पर होगी कार्रवाही