

कटघोरा 2 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर कटघोरा से 205 किलोमीटर के पदयात्रा कर रायपुर CM हाउस के लिए निकले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह पाली में विश्राम के बाद आज तीसरे दिन प्रातः पाली स्थित पौराणिक शिव मंदिर के दर्शन कर आगे के लिए रवाना हुए। आज उनकी पदयात्रा सुबह 10 बजे बगदेवा पहुंची जहां विकास सिंह व उनके साथियों ने स्वल्पाहार के पश्चात आगे की यात्रा प्रारम्भ की।

आज तीसरे दिन कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर निकली पदयात्रा मैं क्षेत्र के कुछ युवा साथी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष विकास सिंह के वर्तमान में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल है। इस पदयात्रा में कोरबा जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह, विधानसभा पाली तानाखार उपाध्यक्ष उद्भव चन्द्रा, युवा कांग्रेस के दबंग नेता इसाक खान, विधानसभा कटघोरा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला महासचिव शाहे आलम, प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा, शहर कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी एवं साथी रायपुर तक पद यात्रा करेंगे।
