पाली : गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल, ब्रेड व मास्क का किया गया वितरण.

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)हिमांशु डिक्सेना : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की जयंती पर उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और गोंडवाना के गौरव जल जंगल जमीन और मूलनिवासियों के मसीहा, राज गुरु गोंडवाना रत्न पेन दादा हीरा सिंह मरकाम जी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक, जन आंदोलन के प्रेरणा स्रोत , युवाओ के चहेता राजनीतिक गुरु, महामानव,काँटो पे चलने वाले अदभुत व्यक्तित्व के धनी, पाली तानाखार पूर्व विधायक, गोल्ड मेडलिस्ट पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी जिन्होंने हमे अंगुली पकड़कर आगे बढ़ाया, स्नेह प्यार और सम्मान दिया। गोंडवाना समाज को शिखर तक ऊंचाई दिया। जिनके अवतरण दिवस पर हृदय से चरणों मे नमन बंदन अभिनंदन सादर सेवा जोहार करते हुए।

उनकी जयंती अवसर पर तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम जी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तिरुमाल श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव जी के कुशल मार्गदर्शन पर पूरे देश मे शासन के नियमानुसार कोविड 19 का पालन करते हुए जयंती मनाने का निर्देशन प्राप्त हुआ था इसी तारतम्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री तिरुमाल कुलदीप सिंह मरकाम के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली जिला कोरबा में मरीजों को फल, ब्रेड व मास्क वितरण किया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली हेतु बेडशीट चादर और मास्क पैकेज डॉ अनिल सराफ़ जी,बीपीएम प्रभात तिवारी जी,सीनियर लैब टेक्नीशियन राजेन्द्र कुमार ध्रुव जी एवं उपस्थित स्टॉप नर्स को सादर समर्पित किया गया।

इस अवसर पर अनिल मरावी प्रदेश सचिव युवा मोर्चा,संभागीय अध्यक्ष युवा मोर्चा पुरुषोत्तम टेकाम , जीतलाल बिंझवार जी जिला उपाध्यक्ष, चन्द्रभवन सिंह टेकाम,अमोल सिंग कोराम, गोंगपा युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष जगत नेताम, विजय ओरके ब्लाक उपाध्यक्ष ,जयप्रकाश मरावी महासचिव,देवकुमार पोर्ते , रामभजन जगत जिला महामंत्री, चन्द्रपाल मरावी संगठन मंत्री शोभा ध्रुव प्रचार मंत्री, प्रकाश टेकाम मीडिया प्रभारी, अमर टेकाम मीडिया प्रभारी, भुनेश्वर प्रसाद यादव ब्लाक उपाध्यक्ष गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन पाली, की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।