पाली कांग्रेस ने किया इंदिरा गांधी को याद..

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) हिमाशु डिक्सेना / पाली :- विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल ने श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा जी ने कठोर अनुशासन और दूर दृष्टि से भारत को दुनिया में प्रतिष्ठा दिलाई। भारत के लोकतांत्रिक सामाजिक एवं धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को मजबूत किया। इसी कारण आज भारत विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी मौजूदगी का एहसास पूरे विश्व को करा रहा है। वह सही मायने में लेडी आयरन थी। इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल, विष्णु ताम्रकार, छोटू रॉबिन्सन, प्रवीण मिश्रा,कमल वैष्णव,सत्यनारायण श्रीवास,प्रवीण सिंह, विवेक चौहान, अगर दास,आदि अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।