पाली : अगले साल जनवरी में पाली में होगा रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन..

यज्ञशाला का हुआ भूमिपूजन

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़):- नगर पंचायत पाली में एक बार फिर धर्म और भक्ति की गंगा प्रवाहित होगी,  अगले साल जनवरी में होने वाले प्रस्तावित अतिरूद्र महायज्ञ के आयोजन हेतु आज यज्ञशाला का शिलान्यास एवं भूमि पूजन का कार्य विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
नगर पंचायत पाली का हाई स्कूल खेल मैदान एक बार फिर रूद्र महायज्ञ के आयोजन का साक्षी बनेगा।  पाली में लगभग 19 वर्ष पूर्व जनवरी 2003 में रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ था। इसके बाद कोई बड़ा धार्मिक आयोजन नहीं हुआ था। हाल ही में करोना जैसी महामारी जैसी विभीषिका के बुरे अनुभव के बाद नगर के धर्म प्रेमी श्रद्धालु नगर एवं क्षेत्र की आबोहवा में मंत्रोच्चार हवन से पवित्र करने के लिए ऐसे आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे थे। धार्मिक आयोजन के लिए संत श्री बाबा के सानिध्य में उनके प्रस्ताव पर नगरवासी सहर्ष तैयार हो गए और हाई स्कूल खेल मैदान में आज यज्ञशाला हेतु भूमि पूजन का कार्य श्री खंडेश्वरी बाबा के मार्गदर्शन एवं संत श्री दीपिका नंदेश्वर महाराज सानिध्य में संपन्न हुआ। गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जयसवाल, पार्षद पिंटू अग्रवाल, सोना ताम्रकार ,पंडित शुभम दुबे तुलसी मानस सत्संग समिति के पदाधिकारीयों ने पूजा अर्चना की इस अवसर पर
गोविंद प्रसाद वैष्णव ,अजय जयसवाल, मुरली मनोहर शर्मा, ज्ञान सिंह राजपाल, राजेश अवस्थी, सुरेश गुप्ता,अजय सैनी, रामविलास जायसवाल, नटवरलाल मारू, प्रतीक्षा शर्मा ,राम विलास वैष्णव  जूठेल साहू, दिल हरण साहू ,जगदीश श्रीवास, आई डी सरजाल, गुहा राम प्रजापति, दिनेश कुमार जायसवाल , छेदी लाल प्रजापति,राजू गुप्ता, संजीव नामदेव, हरीश चावड़ा,राकेश मिश्रा सहित नगर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, विभिन्न धर्मावलंबी, विभिन्न धर्म संगठनों के पदाधिकारी आदि अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।