

कोरबा/ पाली 20 अगस्त 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़) : आज 20 अगस्त को पाली तानाखार विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना के उपाध्यक्ष ( राज्य मंत्री ) दर्जा मोहित राम केरकेट्टा ने नगर पंचायत पाली में 21 वी सदी के नायक युवाओ का प्रेरणा स्रोत राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की पूण्य तिथि पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

इस कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, श्रम आयोग के सदस्य नवीन सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश चंद्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष यशवंत लाल, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, एल्डरमैन सुरेश गुप्ता, पार्षद गण पिंटू अग्रवाल, सावित्री श्रीवास, रघुवीर दुबे, जशवंत लकरा, तथा काँग्रेस के समस्त कार्यकर्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
