दिव्यांग गायत्री देवी को एस जे आर यू थ फाउंडेशन द्वारा एक व्हीलचेयर प्रदान किया गया

कोरबा (हिमांशु डिक्सेना) कटघोरा :- कटघोरा मुख्यालय से 16 किलोमीटर वनांचल ग्राम कसरेगा मैं निवासरत श्रीमती गायत्री यादव पति दूज राम यादव उम्र 45 वर्ष जोकि अज्ञात बीमारी से ग्रस्त हो कर 20 वर्षों से बिस्तर पर है उनके पति का व्यवसाय चरवाहा है इनकी दो पुत्री है जोकि बीमारी से ग्रसित होकर 75% दिव्यांग हो चुकी हैं जिनके दोनों हाथ पैर अच्छे से काम नहीं कर पा रहे हैं इनकी सेवा जतन इनके पति एवं इनकी पुत्रियों के माध्यम से होता है*

 इनको नित्य कर्म करवाने हेतु अपनी पुत्री व पति का सहयोग लेना होता है जब इस स्थिति की जानकारी एस जे आर यू थ फाउंडेशन के प्रमुख सेंटी गर्ग ,सौरभ ठाकुर रवि गर्ग ज्योति प्रकाश जयसवाल को पता चला तो इनसे मिलने गए तो मन द्रवित हो गया इस विषय पर उनकी आवश्यकताओं व समस्याओं को जानकर वर्क देवा भूमिगत परियोजना अधिकारी श्री राधेलाल सिन्हा सर से संपर्क किया गया और उन्होंने अपनी ओर से एक व्हीलचेयर हमें प्रदान कर उन्हें प्रदान करने हेतु दिया गया।

    *दिव्यांग गायत्री देवी ने बताया की इन्होंने 20 वर्षों से कभी आंगन से बाहर नहीं निकली है आज जब इन्हें व्हील चेयर में बैठाकर आसपास घुमाया गया तो इनके चेहरे की खुशी देखते बनती है*