दशहरा पर शास्त्रों की पूजा की पुलिस अधीक्षक ने।उपस्थित रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी…

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय:- असत्य पर सत्य बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा के उपलक्ष्य पर पुलिस लाइन में रविवार की एस.पी भोज राम पटेल व एएसपी अभिषेक वर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात्‌ हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारी व जवान भारी संख्या में उपस्थित रहे|
पुलिस विभाग ने परंपरा के अनुसार पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। इसके लिए पुलिस लाइन में पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। पूजा स्थल में इस साल भी कोरोना के कारण सादगी पूर्वक मनाया गया। पुलिस लाइन में विभिन्न प्रकार के शस्त्रों को भी रखा गया था। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा के निर्धारित समय पर पहुंचने के साथ ही विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। हवन व आरती के पश्चात वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों व जवानों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन में ही हवाई फायरिंग की गई। शस्त्र पूजन के संबंध में कई किवदंती प्रचारित है। जानकारों की मानें तो भगवान श्रीरामचंद्र द्वारा लंका के राजा रावण का वध दशहरा के दिन किया गया था। इस जीत के बाद भगवान श्रीराम द्वारा असत्य पर सत्य को जीत दिलाने वाले शस्त्रों की पूजा की गई थी। इसी तरह वर्षों पहले से ही शस्त्रों की पूजन करने की परंपरा चली आ रही है। बताया जा रहा है कि शस्त्रों के पूजा के पीछे आमजन की सुरक्षा व शांति स्थापित करने की कामना होती है। भारत में भी वर्षो से यह परंपरा रही है कि अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग निर्बल व असहाय लोगों की सुरक्षा के साथ ही समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने की जाए। यह परंपरा को पुलिस विभाग द्वारा आज भी निभाया जा रहा है। इसी के अनुसार सभी क्षेत्रों में विधिविधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए शस्त्रों की पूजा की जाती है। पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा, के अलावा नगर पुलिस योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू, नगर कोतवाल सनत सोनवानी के अलावा टीआई और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।