छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के राहुल डिक्सेना जिलाध्यक्ष तथा श्रीधर नायडू संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री हरीश तिवारी की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के अनुमोदन पर हुई नियुक्ति

हिमाशु डिक्सेना – छ.ग श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश तिवारी की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के अनुमोदन के पश्चात कोरबा जिला इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर राहुल डिक्सेना को नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्रीधर नायडू संभागीय उपाध्यक्ष होंगे। प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी है। कोरबा जिलाध्यक्ष राहुल डिक्ससेना एवं संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू के नियुक्त होने पर जिले सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी। अभी जुलाई में होने वाले कटघोरा संभागीय पत्रकार महासम्मेलन में इन नवनियुक्त पदाधिकारी के नियुक्त किये जाने से संघ को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
कोरबा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष राहुल डिक्सेना एवं संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू को नियुक्त किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव श्री विश्व दीपक राई, संभागीय सचिव श्री जे. पी. अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरीश तिवारी, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष शशिकान्त डिक्सेना, उपाध्यक्ष शारदा पाल, सचिव आशुतोष शर्मा, सहसचिव, आकाश मनकर संरक्षक श्री गोपाल मित्तल, हितेश अग्रवाल, राम नारायण जायसवाल, सुनील दास महंत ,जयप्रकाश साहू , किशन केसरवानी तथा जिले के सभी पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है।