चुनाव समाचार : खबर का हुआ असर.. कटघोरा के वार्ड 11 में मतदान बहिष्कार का कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर के आश्वासन पर हुआ समाप्त.. सभी मतदाता मतदान का लिया निर्णय.*

कोरबा/कटघोरा 17 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 11 रहमानिया मोहल्ला के वार्डवासियों ने आज वार्ड में नाली नही होने व साफ सफाई की समस्या को लेकर मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया था। इस खबर को सेंट्रल छत्तीसगढ़ ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। खबर के बाद कटघोरा विधानसभा के सिटिंग विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वार्डवासियों की समस्या से अवगत होते कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया। और वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि 3 दिसंबर के बाद वार्ड की सारी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाएगा। और वार्ड में नाली व साफ सफाई को लेकर नगर पालिका के सीएमओ से मोबाइल में सम्पर्क कर इस समस्या को तत्काल ठीक करने के लिए कहा।

वार्ड 11 के वार्डवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर के आश्वासन पश्चात मतदान करने का निर्णय लिया और सभी वार्डवासी अपने अपने पोलिंग बूथ में जाकर अपना मतदान शुरू कर दिया है। बतादें की इस वार्ड में लगभग 900 मतदाता है। मतदान बहिष्कार के निर्णय के बाद सभी कार्यकर्ताओं में हड़कम्प मच गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता में प्रमुख रूप से एल्डरमैन अशफाक अली माजिद मेमन , सरफराज शेख ( डाँ शेख ईश्तियकभाई) प्रमुख रूप से उपस्थित |