ग्राम धतूरा में धूमधाम से मनाई स्वतंत्रता दिवस प्रदेश असंगठित अध्यक्ष शर्मा ने किया ध्वजारोहण

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) विनोद उपाध्याय:- ग्राम धतूरा वासियो ने 75 वी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान असंगठित श्रमिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने ग्राम वासियों के बीच झंडा फहराते हुए सामूहिक राष्ट्र गीत गाए कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया 15 अगस्त में कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि संजय शर्मा जी के द्वारा लोगों को देश प्रदेश व जिले में सुख शांति बनाए रखने की शुभकामनाएं दी एवं covid-19 विश्व महामारी जैसी बीमारियों से बचने के लिए हमेशा मास्क पहने लोगों से दूरी बनाने व सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोते रहने की सलाह दी,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ असंगठित क्षेत्र के जिला अध्यक्ष अनिल पाटले , भाजपा मंडल महामंत्री डॉ दुर्गेश कश्यप, सरपंच श्रीमती अमृता इद्रावन पोर्ते, उपसरपंच प्रतिनिधि गुड्डू राठौर ,तामेश्वर पोर्ते सचिव, प्राथमिक व माध्यमिक शाला प्राचार्य तामेश्वर लहरें ,श्री पैकरा जी, पंचगण छोटे लाल कौशिक ननकी साव सीताराम खिलावन रामकुमार सत्य नारायण कलाबाई छन्नूलाल मनमोहन विष्णु सागर धर्मेंद्र श्री राम केसु एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे कार्यक्रम के आयोजन करता युवा साथी अमरनाथ कौशिक कमल किशोर ज्ञानेंद्र लक्ष्मणेश्वर तुलसीराम रामेश्वर अरविंद मनोज सत्यनारायण कलेश्वर दिलीप गौरी शंकर धीरज पदुम इन सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।