

कोरबा/कटघोरा 26 मई 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर क्षेत्रीय दौरे के प्रवास के दौरान ग्राम लखनपुर के खुटरापारा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सपत्नीक पहुंचे। जहां उन्होंने श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया और कथावाचक पंडित नारायण महाराज जी कद श्रीमुख से कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
लखनपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं और धर्म लाभ अर्जित कर रहे है। कथा व्यास पंडित नारायण महाराज जी के द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर भी अपने आपको नही रोक पाए और कृष्णभक्ति में झूमने को मजबूर हो गए। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से गए गुड़ के लड्डूओं से भगवान को भोग लगाया गया।

कथा प्रवाचक पंडित नारायण महाराज जी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। गुरुवार को भागवत कथा में धूम धाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ,बंदीगृह के ताले टूट गये। पहरेदार सो गये वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी जमुना पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आये।
कथा व्यास नारायण महाराज जी ने कहा कि कंस ने वासुदेव के हाथ से कन्य रूपी शक्तिरूपा को छीनकर जमीन पर पटकना चाहा तो वह कन्या राजा कंस के हाथ से छूटकर आसमान में चली गई। शक्ति रूप में प्रकट होकर आकाशवाणी करने लगी कि कंस, तेरा वध करने वाला पैदा हो चुका है भयभीत कंस खीजता हुआ अपने महल की ओर लौट गया। इस अवसर पर पं. डालेश्वर त्रिपाठी (बल्लु महाराज) ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।
बतादें की श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ सप्ताह 19 मई से प्रारंभ कटघोरा के समीप ग्राम लखनपुर (खुटरापारा) में जायसवाल परिवार के द्वारा पितृ मोक्ष एवं परिवार,व क्षेत्र में सुख शांति कामना के लिए श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन 19 मई से भब्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होकर 26 मई तक ज्योति प्रकाश जायसवाल, योगेश जयसवाल, दुर्गेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल, संत जायसवाल व दीपक जायसवाल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
