

कोरबा/कटघोरा 22 मई 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ती मंत्री अमरजीत सिंह भगत आज अंबिकापुर से रायपुर प्रवास के दौरान ग्राम लखनपुर के खुटरापारा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सपत्नीक पहुंचे। जहां उन्होंने श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया और कथावाचक पंडित नारायण महाराज जी आशीर्वाद प्राप्त किया।

बतादें की विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण डिक्सेना के निवास स्थान पर महाराज जी से आशीर्वाद लेने के पश्चात स्वल्पाहार कर परिवार वालों से मिलकर हालचाल जाना। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा में प्रमुख रूप से कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, कांग्रेस नेता रोशन मोहम्मद, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा ,कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष गोरे लाल यादव, पत्रकार विनोद उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल रामगोपाल जायसवाल, राधिका जायसवाल, अवध बिहारी, संगीता जायसवाल, अन्न कुमार, श्रीमती मीना जायसवाल, सहित अजूराम, भरत लाल, शत्रुघ्न, लक्ष्मण, राम कृष्णा, मधुमालती, रमाकांत, रजनी, मनोज कुमार ,मुरली, पितांबर, हरिओम, अमृत, संत यशवंत, दीपक, यशपाल, ज्योतिप्रकाश दुर्गेश,योगेश , हेमंत, श्यामबिहारी जायसवाल, छत्रनारायण मेहुल ,जगदीश सहित व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

