कोरबा : युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित.. ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने विकास सिंह.. प्रदेश सचिव पर आकाश शर्मा.. पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष पर अंकित पाल ने मारी बाज़ी.

कोरबा 1 अक्टूबर 2022 ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है. युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा बन गए हैं. आकाश शर्मा कुल साढ़े तीन लाख मतों से आगे रहे हैं. वहीं, युवा कांग्रेस संगठन के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला बन गए हैं।प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की भी घोषणा की गई। प्रदेश पदाधिकारियों के 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्षों के परिणाम घोषित।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का परिणाम लम्बे इंतजार के बाद घोषित किये गए। आज 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सभी परिणामां की घोषणा की गई। कोरबा जिले में आकाश शर्मा खेमे की जीत मिली है। कोरबा युवा कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर विकास सिंह ( विक्की ) ने बाजी मारी है। वहीं जिला उपाध्यक्ष पर शिवम गुप्ता, प्रदेश सचिव के लिए आकाश शर्मा चुने गए है। वहीं कटघोरा अध्यक्ष रहमान खान व उपाध्यक्ष राहुल शर्मा , पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष पर अंकित पाल, विधानसभा पाली तानाखार उपाध्यक्ष उमेश चन्द्रा, जिला महासचिव साहे आलम ने बाजी मारी है। युवा कांग्रेस चुनाव के परिणामों की घोषणा होने से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।