कोरबा : युवक कांग्रेस ने पाली तानाखार विधानसभा में 3 ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त.. इन्हें दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी.. देखें सूची.

कोरबा/पाली तानाखार 18 जनवरी 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगड़ब) : राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ पलक वर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस कोरबा लोकसभा प्रभारी चंदन राय तथा जिला कोरबा ग्रामीण प्रभारी श्री योगेंद्र प्रताप सिंह की सहमति से युवा कांग्रेस पाली तानाखार विधानसभा ब्लाक कार्यकारिणी में तत्काल प्रभाव से तीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें पोंडी उपरोडा के ब्लॉक अध्यक्ष पर सूरज यादव, पाली से ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह तथा पसान ब्लॉक अध्यक्ष पर संतोष श्रीवास की नियुक्ति की गई है। यह सभी युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है युवा कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति ने सर्वसम्मति से पाली तानाखार विधानसभा में तीन ब्लॉक के लिए इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश के युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारीयो ने शुभकामनाएं देते हुए सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से आशा की है कि कांग्रेस की विचारधारा हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रदेश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच कर संगठन को मजबूत करेंगे और अपने दायित्वों का निर्माण कर निष्ठा पूर्वक पालन करेंगे।