कोरबा में वर्चुअल रैली कर भाजयुमो ने किया जनता से संपर्क

भाजयुमो कोरबा की वर्चुअल रैली सम्पन्न, लगभग छः हज़ार लोगों ने देखा

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना : – कोरोना संकट महामारी के दौरान जनसंवाद करने भाजयुमो राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जिला कोरबा डिजिटल संवाद (वर्चुअल रैली) का आयोजन किया, वर्चुअल रैली सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारित की गई डिजिटल रैली के माध्यम से युवा मोर्चा ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया रैली को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने गांव गरीब किसान के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेबुनियाद कार्यवाही किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा, रैली को भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष चिंटू राजपाल ने संबोधित किया और बताया कि कैसे कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकाल में घोटाले किए हैं उन्होंने गंगाजल हाथ में रखकर शराबबंदी की कसम खाने का वादा याद दिलाते हुए उसे पूरा करने को कहा रैली को पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने भी संबोधित किया इस डिजिटल रैली का मंच संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री पंकज सोनी ने किया, इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री नरेन्द्र देवांगन, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक गौतम मदेशिया, जिला उपाध्यक्ष विकास झा, जिला मंत्री विकेश झा, कोरबा शहर अध्यक्ष रंजू यादव, महामंत्री वैभव शर्मा, अनुरुद्ध जायसवाल, वर्चुअल रैली जिला सोशल मीडिया प्रभारी विभूति कश्यप, विशाल मोटवानी, संतोष राठौर, संजय मानिकपुरी आदि सोशल डिस्टेन्स के साथ उपस्थित थे।