कोरबा : भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कटघोरा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना :-.भा.ज. यु. मो.जिला कोरबा के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कटघोरा की प्रथम कार्यसमिति बैठक सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुई जिसमें भाजयुमो कटघोरा मंडल के प्रभारी विवेक मारकंडे ,भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन जी का आगमन पर जोरदार स्वागत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया बैठक के दौरान नवनियुक्त मंडल प्रभारी व
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विवेक मार्कण्डेय ने क्षेत्र में संगठन की संरचना बूथ शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने युवा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया कार्यक्रम में धर्मातरण का मुद्दा प्रमुख रहा जिस तरह से प्रदेश में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मांतरण का मामला लगातार सामने आ रहा है इस विषय को भाजयुमो ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी करने सहित धर्मांतरण का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया युवा बेरोजगारों के लिए आगामी कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई संगठन की ओर से 8 से 18 अगस्त तक युवा चौपाल लगाकर युवा बेरोजगारों से फार्म भरवाया जाएगा जल्द ही उक्त फार्म के साथ भाजयुमो कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए युवा बेरोजगारों को भत्ता प्रदान करने ज्ञापन सौंपेगी इस अवसर पर वरिष्ठ जनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें भाजपा जिला महामंत्री ऐवम युवा मोर्चा प्रभारी संतोष देवांगन ,मंडल के ऊर्जावान अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे , महामंत्री द्वय अभिषेक गर्ग ,राजेन्द्र टंडन ,भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ट के सहसंयोजक टेकचंद अग्रवाल जी , छुरी नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र देवांगन जी, मंडल कोषाध्यक्ष अजय धनोदिया भा. ज. यु. मो.जिला प्रशिक्षण प्रमुख अनुराग दुहलानी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष हरबंश पनेसर,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश मनकर ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समजीत सिंह, महामंत्री जय गर्ग, उपाध्यक्ष रंजीत ,केशव प्रजापति ,मंत्री नरेंद्र ठाकुर ,प्रदीप पटेल ,कोषाध्यक्ष शेखर साहू, पारष निर्मलकर, सच्चिदानंद तिवारी ,तुषार साहू , साकेत वर्मा, जिज्ञानशु जायसवाल ,गुरबक्श संधू, पीयूष गर्ग ,हर्ष दुबे, प्रताप मरावी ,विवेक ठाकुर ,अनुज तिवारी , हनी वर्मा ,मनदीप जायसवाल एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता का विशेष रूप से उपस्थित थे।