

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति से पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामकुमार भट्ट ने पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। जिसमें रामकुमार भट्ट को प्रदेश संयोजक, कोरबा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन गर्ग तथा माया बेलचंदन को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है।
छत्तर सिंह नायक, विद्या सिदार, कमलेश यादव, लक्ष्मी गर्ग, सोयम मुक्का, पुनिराम पटेल, दीपक साहू, टोमन लाल साहू, देवलाल ठाकुर, पूनम मारकंडे, प्रीतपाल सिंह, दिलेन्द्र बंछोर, नरेंद्र चंद्राकर, बालाराम साहू, नरेंद्र नेताम, पुरुषोत्तम अग्रवाल को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में टेकराम साहू, सुनीता साहू, गीता घासी साहू, वेदवती कश्यप, रायमुनि भगत, कु.निशा सिंह नेताम, सुनीता भट्ट को शामिल किया गया है।
कटघोरा निवासी व कोरबा जिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग को पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनाये जाने पर कटघोरा भाजपा मंडल व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। और लोग बधाई देने उनके निवास पहुंच रहे है।
