![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/09/1003447425.jpg)
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/03/1000553678.jpg)
कोरबा/कटघोरा 11 मार्च 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक लोकसभा चुनाव कार्यालय कटघोरा में आयोजित की गई। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा प्रभारी तथा बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव के दौरान किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी। उन्हें पूरी कार्ययोजना से अवगत कराते हुए शक्ति केन्द्रों में प्रत्याशी का संपर्क अभियान दीवाल लेखन फिर एक बार मोदी सरकार का स्लोगन लिखना है। लाभार्थी संपर्क अभियान अभी चल रहा है इसमें और अधिक गति लाना है।30 मार्च को सभी बूथों के प्रत्येक घरों में भाजपा का झंडा लगाकर घर-घर विजय पताका फहराना है।
कोरबा लोकसभा के प्रभारी धरमलाल कौशिक ने एक बार फिर मोदी सरकार का नारा बुलंद करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारियां दी गई है उसका सही ढंग से निर्वहन करें। सभी कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाने अभी से जी जान से जुट जाये। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र प्रदेश का एक महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र हैं आज सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार के नारे के साथ कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे को भारी मतो से विजयी बनाना है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को हमेशा महत्व प्रदान करती है।
कटघोरा भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,गोपाल साहू जिला प्रभारी,दिनेश सिंह विधानसभा प्रभारी,ज्योतिनंद दुबे पूर्व राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष,पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग,पवन गर्ग,सन्तोष देवांगन जिला महामंत्री , रामदयाल उईके ,जिला मंत्री संजय शर्मा,टेकचन्द अग्रवाल जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ,मण्डलकटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे महामंत्री अभिषेक गर्ग,राजेन्द्र टण्डन ,किरन मरकाम , चुलेश्वर राठौर ,ज्योति पाण्डेय , सुकालू प्रजापति, किर्ती कश्यप, रोशन ठाकुर ,प्रकाश जाखड़, दुश्यंत शर्मा , , विवेक मारकंडेय , ,कोषाध्यक्ष अजय धनोदिया,पवन सिंह , विष्णु यादव , पवन पावले ,कृष्ण यादव ,सुरैश जायसवाल ,ललिता डिक्सेना , जय गर्ग, अनूप यादव, सुजीत सिंह ,रितेश जायसवाल , रघुराज ,विक्की अग्रवाल , प्रभात , संदीप जाखड़ , रामप्रसाद कोराम समजीत सिंह,काजु जायसवाल ,संतोष जायसवाल , रामकुमार यादव , गंगा पटेल , अनीश खान ,रघुनंदन जायसवाल , मनोज जायसवाल , पियुष अग्रवाल , तुसाष साहू , बजरंग पटेल, ,राकेश पांडे,अजय दुबे,मनोज दुबे,उत्तम पटेल,अक्षय गर्ग,मनोज नायडू,टीकम राजपाल, , मदीप जायसवाल , सहित सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/08/1002757603.jpg)