कोरबा : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का हुआ गठन , आकाश मनकर बनाये गए कटघोरा मंडल अध्यक्ष

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) : कोरबा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सरजू अजय ने कोरबा जिला के सभी मंडल के मंडल अध्यक्षों का नाम घोषणा कर दिया है। जिसमे कटघोरा के दबंग पूर्व छात्र संघ के सचिव और वर्तमान में भाजयुमो मंडल कटघोरा के शासकीय योजना सैयोजक आकाश मनकर को मंडल अध्यक्ष घोसित किया गया है । जिसमे कटघोरा मंडल में बहुत ही हर्ष व्याप्त है।

घोषणा के बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आकाश मनकर ने कोरबा जिलाध्यक्ष और भाजपा मंडल कटघोरा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से करूँगा।