

कोरबा/बरपाली 13 दिसंबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : आज 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व सक्ति विधायक डॉ चरणदास महंत का जन्मदिवस बरपाली में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहाँ कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ता व कांग्रेसी राजू खत्री के नेतृत्व में आसपास की लगभग डेढ़ सौ बुजुर्ग महिलाओं को कंबल व केक खिलाकर डॉ चरणदास महंत के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।

इस मौके पर क्षेत्र के आसपास के कांग्रेसी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने लगभग 25 केक काटकर डॉ चरणदास महंत के जन्म उत्सव मनाया। और सभी डॉ महंत के उत्तम सवास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
