कोरबा नगर निगम कांग्रेस से श्यामसुंदर सोनी सभापति चुनाव में हुई जीत..

कोरबा ( सेंट्रल न्यूज़) :- नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में कांग्रेस की जीत। महापौर का पद हथियाने के बाद अब कांग्रेस ने कोरबा नगर निगम के सभापति पद पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. उन्होंने भाजपा के नरेंद्र देवांगन को इस पद पर मात दी है. इस तरह निगम के दोनों ही महत्वपूर्ण पद को कांग्रेस इस बार बचने में कामयाब रही. आपको बता दे की कोरबा नगर निगम के साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश भर के सभी दस नगर निगमों पर अपना कब्जा जमा लिया है. कल पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कहा था की कोरबा में जीत के साथ ही कांग्रेस इतिहास लिखेगी और यह पूरी तरह सच साबित हुआ.