

कोरबा/पाली तानाखार 22 मई 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ )अकित सिंह : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023-24 को लेकर सियासत गरमाने लगी है। लेकिन इस सरगर्मी में पार्टियों की गुटबाज़ी भी देखने को आ रही है। जिसका खामियाजा पार्टी को विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकती है।
दरअस यही माजरा हाल फिलहाल कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा में देखने को मिल रहा है। पाली तानाखार विधानसभा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस विधानसभा में कांग्रेस का दबदबा हमेशा से बना रहा है। तभी तो यहां से कांग्रेस विधायक ही चुना जाता रहा गया है। अभी वर्तमान में पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस के विधायक मोहितराम केरकेट्टा हैं। वे छत्तीसगढ़ शासन में मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भो है। विधानसभा चुनाव नवम्बर माह में होने है। चुनाव नजदीक आते ही पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क का दौर शुरू हो गया हैं।
बतादें के इस समय पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में जो जनप्रतिनिधि पिछले चार सालों में कभी दिखा नहीं और न ही यहां के लोगों से सम्पर्क किया। लेकिन अब विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पाली तानाखार विधानसभा में ऐसे जनप्रतिनिधि लोगों से जनसम्पर्क करने में लगे हुए हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने आपको पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस का दावेदार होने का ढिंढोरा पीट रहे है। कांग्रेस पार्टी से ही इस विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने आपको कांग्रेस का दावेदार बताने वाले पुरुष व महिला जनप्रतिनिधि शामिल हैं। जो एक दूसरे को नीचा दिखाते हुए जनसम्पर्क में लगे हुए है।
बतादें की पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से विधायक मोहितराम केरकेट्टा हैं। अपने आपको पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से अपनी दावेदारी दिखाने वाले ये जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय विधायक की उपेक्षा कर क्षेत्र में जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ही सरकार होने के बाद भी उसी पार्टी के जनप्रतिनिधियों में गुटबाजी पाली तानाखार विधानसभा में देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय विधायक को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा डोमिनेट करने का प्रयास किया जा रहा है।
पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों ही गुटबाज़ी को लेकर पाली तानाखार विधानसभा के वर्तमान विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने खासी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस तरह की गुटबाजी बर्दास्त नही की जाएगी। कांग्रेस पार्टी हाई कमान से इसकी शिकायत करने की बात कही।
