कोरबा :छुरी भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाई पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती.. चलाया गया स्वच्छता अभियान.

कोरबा 25 सितम्बर 2022 ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती कार्यक्रम पर छुरी भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण कर स्वक्षता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री संतोष देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक टेकचंद अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पंडित जी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जिससे कि अंत्योदय का सपना साकार हो सके। और कहा कि एकात्म मानव दर्शन जैसा सिद्धांत देकर एक मनुष्य को भौतिक सुख के अलावा मानसिक सुख ही संपूर्ण सुख का अहसास कराता है। निरोगी काया एवं मानव जीवन के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो भी सिद्धांत दिया है उसका परिपालन करते हुए देश को पुनः विश्व गुरु की ओर ले जाना है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष मोती लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। माध्यम गरीब वर्ग की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उन तक कैसे पहुंचे इसके लिए हम सबको मिलजुल कर काम करना पड़ेगा। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिला महामंत्री संतोष देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सेवा कार्य करें एवं जनता के साथ संवाद स्थापित करें। सेवा कार्यों को नमो ऐप पर भी अपलोड करें एवं मोदी जी के “मन की बात” को प्रत्येक बूथ पर सुनने का कार्यक्रम प्रभावी रूप से मनाएं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संतोष देवांगन, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक टेकचंद अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष मोती लाल देवांगन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अमित देवांगन, आकाश देवांगन, गौरीशंकर देवांगन, गंगा राम साहू तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।