कोरबा : छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कटघोरा इकाई गठित.. इन्हें मिली महत्वपूर्ण जवाबदारी.

कोरबा/कटघोरा 11 अक्टूबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : मंगलवार को छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कटघोरा इकाई का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।अध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल यादव(बबलू), उपाध्यक्ष विजय दास (के.डी) सचिव गौर व गुप्ता, सहसचिव विनय डिक्सेना, कोशाध्यक्ष सुनील, संरक्षक रोसन दास, अरविंद साहू। कार्यकरणी सदस्य कान्हा, बाबी, दुर्गा, प्रिंस व अन्य सदस्य बनाये गए।नये पदाधिकारियों ने कहा कि आज अखबार वितरण करने वाले वितरक बंधु अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करते है।चाहे बरसात हो ,या ठंड हो या गर्मी अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करते हैं।और लोगों तक देश-दुनिया की खबरों को पहुंचाते हैं।आने वाले समय मे शासन-प्रशासन से अखबार वितरण करने वाले बंधुओं के हित मे मांग की जाएगी।