कोरबा : कोरबा लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद प्रथम कटघोरा नगर आगमन पर भाजपा मंडल ने किया भव्य स्वागत.

कोरबा/कटघोरा 3 मार्च 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाई गईं सरोज पांडे का आज प्रथम कटघोरा नगर आगमन हुआ।  भारतीय जनता पार्टी के कटघोरा मंडल व भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी सरोज पांडे का कटघोरा  नगर के शहीद वीर नारायण चौक के पास भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कटघोरा के मुख्य चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया जहां सरोज पांडे के आगमन होते ही जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सरोज पांडे ने बताया कि दुनिया भर में लोकप्रिय नेता  नरेंद्र मोदी को अबकी बार 400 से अधिक सीट देश की जनता ने देने का मन बना लिया है। हम चुनाव सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ लड़ेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष धनु दुबे, महामंत्री राजेंद्र टंडन मंडल मंत्री मनोज नायडू, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, अभिषेक गर्ग, टीकमपाल, मंडल कोषाध्यक्ष अजय धनोदिया, भाजपा नेता चिंटू अग्रवाल, डाकेश्वर शुक्ला, लकी गुप्ता, वीरेंद्र मोहन कश्यप, रूपेश डिक्सेना, उमाकांत डिक्सेना, संमजीत सिंह, अर्चना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, ललिता डिक्सेना, ओमप्रकाश डिक्सेना, मनोज दुबे, अजय दुबे एवं बड़ी संख्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तेजतर्रार नेत्री सरोज पांडेय का राजनीतिक सफर

बता दे कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी ने सरोज पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है। सरोज पांडेय दुर्ग सीट से लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं, वह राज्यसभा सांसद भी रही हैं। वर्तमान में सरोज पांडे पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हैं। सरोज पांडे ने 2008 में भिलाई की वैशाली नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने 2009 में उन्हें महापौर बनाते हुए विधायक और दुर्ग सीट से लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर खड़ा कर दिया। सांसद रहते ही पार्टी में राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया गया। भाजपा की तेज तर्रार नेत्री सरोज पांडेय तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। सरोज पांडे दुर्ग जिले से महापौर विधायक और सांसद रही। साल 2000 में पहली बार और 2005 में दूसरी बार दुर्ग की महापौर बनी 2008 में पहली बार वैशाली नगर से विधायक बनी 2009 के दुर्ग संसदीय सीट से सांसद बनी, सरोज पांडे 2013 में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी, 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से हार गई। इसके बाद में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रहीं, 2018 में पहली बार निर्वाचित राज्यसभा सदस्य बनी। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी लेख राम साहू को भारी मतों से हराया था। सरोज पांडे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं महापौर, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहने का अनुभव है। इन्हें तेज तर्रार और साफ सुथरी छवि तथा कद्दावर महिला नेत्री के रूप में देखा जाता है और संगठन में मजबूत पकड़ है। कोरबा सामान्य सीट है जहां सरोज पांडे को टिकट दिया गया है।