कोरबा : केदारनाथ अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने किया भाजपा प्रवेश.. केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विन चौबे ने भाजपा का गमछा पहनाकर दी बधाई

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि सबका साथ- सबका विकास ही हमारी सरकार का मुख्य मकसद है। विचारधाराएं भले ही अलग हो सकती है, लेकिन विकास की विचारधारा एक ही है। जब कोरबा हर इंडेक्स पर आगे बढ़ेगा तो भारत भी आगे बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों की असलियत जानने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ कार्यालय आगमन पर जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह ने शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट किया।तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के सभी पदाधिकारियों ने महामाला से मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान अपने स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह ने जिले के संबध में पूरी जानकारी से अवगत कराया।

केंद्रीय मंत्री चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनहित में कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि एकजूटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाए, ताकि आमजनों में भाजपा के प्रति विश्वास उत्पन्ना हो। साथ ही केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से भी जनता को अवगत कराया जाए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, विधायक ननकीराम कंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा,अशोक चावलानी, पूर्व महापौर श्याम कंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पवन गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, संतोष देवांगन मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में जिला संवाद प्रमुख मनोज मिश्रा, मंत्री संदीप सहगल राजेंद्र राजपूत, सतीश झा, विकास झा, पंकज सोनी, सुमन सोनी, आईटी सेल जिला संयोजक नवदीप नंदा, अजय चंद्रा समेत भाजपा जिला कोरबा के पदाधिकारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केदारनाथ समेत अन्य ने किया भाजपा प्रवेश

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे की उपस्थिति में कोरबा के वरिष्ट नेता केदारनाथ अग्रवाल समेत गोविंद सिंह राजपूत, डा शत्रुघन देवांगन, गोविंद नामदेव, केशर भारिया, अजय राठौर, रामायण जायसवाल ने भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान मंत्री चौबे ने भाजपा का गमछा पहना कर भाजपा में प्रवेश कराया।