कोरबा : कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के लिये विधानसभा प्रभारी नियुक्त.. राज्य श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य नवीन सिंह को कटघोरा व नरेश देवांगन को पाली तानाखार की मिली जिम्मेदारी.

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़): एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने डिजिटल सदस्यता अभियान के लिये विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन ठाकुर को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए नरेश देवांगन (सदस्य, श्रम एवं कल्याण मंडल छग) को जिम्मेदारी दी गई है।

सभी डिजिटल प्रभारियों की प्रथम बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर 28 जनवरी 2022 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित हो रही है। जिसमे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं डिजिटल मेंबरशिप उपस्थित रहेंगे। कोरबा जिले मे रामपुर विधानसभा के लिए हरीश परसाइ, कोरबा विधानसभा के लिए दिनेश शर्मा की भी नियुक्ति की गई है।