

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना:-कटघोरा विधायक माननीय पुरुषोत्तम कंवर जी के पहल से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपका को मॉडल स्कूल का दर्जा मिला दीपका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल की सौगात देने पर समस्त दीपका नगर वासियों ने कटघोरा विधायक माननीय पुरुषोत्तम कंवर जी का आभार प्रकट किया,तथा आज दीपका विद्यालय भवन का निरीक्षण भी किया,इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष -बीर सिंह कंवर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर,प्राचार्य उषा कुटार,विजय भूषण कंवर,राम शरण कंवर ,अनिरुद्ध सिंह,श्रीमती बृन्दा चौहान,वरिष्ठ पार्षद रामकुमार सिंह कंवर,वार्ड पार्षद गया चंद्रा,नगर पालिका दीपका के एल्डरमैन कुलदीप तिवारी,एंव अफजल अली,योगेश कंवर, अर्जुन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे |

