

कोरबा/कटघोरा 19 अप्रैल 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की ओर किये जा रहे कार्य व छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की चलाई जा रही योजना से प्रभावित होकर कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल के प्रयास व विधायक पुरुषोत्तम कंवर के नेतृत्व में कटघोरा विधानसभा में 25 महिला परिवारों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
बतादें की कटघोरा नगर में आयोजित श्रीया महिला स्व सहायता समूह द्वारा गढकलेवा के शुभारम्भ कार्यक्रम में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के आतिथ्य में विधानसभा की 25 महिला व उनके परिवार ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। बतादें की इस ओर कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल ने कटघोरा शहर में कांग्रेस सरकार की नीतियों व योजनाओ से मिलने वाले लाभ के विषय मे बूथ लेवल पर जाकर लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। महिला समूह से जुड़ी महिलाओं को कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी जा रही है। विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश की महिलाओं का स्वागत किया तथा उन्हें पार्टी के गमछे से सम्मानित किया।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आज पूरे देश मे अपने विकास को लेकर तथा छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही योजनाओं से मिलने वाले ग्रामीणों को लाभ की वजह से रोल मॉडल बना हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश सरकार समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के आर्थिक उत्थान के लिए महिला स्व सहायता समूह के माध्यम अनेक योजनाओं के माध्यम से विकास कर रही है जिसमे गावों में गौठानो के माध्यम से गोबर के दिये बनाकर, वर्मी कंपोस्ट बनाकर, गोबर का पेंट बनाकर जहां महिला समूह आर्थिक विकास में अपनी भागी दारी निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष राजीव लखन पाल सदस्य डॉ शेख इश्तियाक शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव लखन पाल युवा कांग्रेस जिला ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह विधायक प्रतिनिधि राज जयसवाल सौरभ शर्मा अकाश शर्मा राहुल शर्मा संदीप मित्तल विजय अग्रवाल ,चंदन बघेल पार्षद जय कुमार रविंद्र बघेल पवन जायसवाल, रमेश पटेल, घनश्याम अलवानी, अशोक दुबे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा मरावी, राधा महंत, नीलम सोनी, अभिषेक सोनी, महिला समिति के सदस्य एवं स्वच्छता दीदी एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
