![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/09/1003447425.jpg)
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/05/1001454181-768x1024.jpg)
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ,): कटघोरा वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में व्यस्क तेंदुए की लाश मिलने और उसके अंग गायब होने के मामले का खुलासा हो गया है। कटघोरा वनमण्डल के डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पकड़ने में जंगल सफारी के स्नाइपर डॉग की की अहम भूमिका रही . तीनों आरोपी तेंदुए के दांत और नाखून समेत पकड़ लिए गए। इनमें से दो पिता पुत्र हैं, जिन्होंने अपने बछड़े के शिकार से नाराज होकर तेंदुए को जहर देकर मार डाला। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे तीसरे आरोपी ने जंगल में तेंदुए का शव पड़ा देखा।
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/05/1001454175-1024x576.jpg)
इस मौके का फायदा उठाकर वह उसके दांत, नाखून और चमड़ी काट ले गया।इसके बाद फिर वन विभाग के अधिकारियों ने पतासाजी शुरू की तो मिसिया दर्रीपारा में रहने वाले रामप्रसाद सिंह 44 वर्ष का पता चला। टीम उसके घर पहुंची और तालाशी ली। तब घर में जानवर पकड़ने के उपयोग में आने वाला जाल मिला। पूछताछ करने पर उसने तेंदुए के अंग निकालने का अपराध स्वीकार कर लिया।पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ वन जीव अधिनियिम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/08/1002757603.jpg)