कोरबा : कटघोरा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे ने फीता काटकर किया शुभारम्भ.

कोरबा/कटघोरा 10 मार्च 2024  : 10 मार्च रविवार को  कोरबा लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज करते हुए कटघोरा नगर में लोकसभा चुनाव कार्य संचालन हेतु कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कोरबा लोकसभा की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज पांडे ने कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।  कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यालय में एकत्रित भाजपा मोर्चों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बैठक के माध्यम सेने बताया की जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत की तकदीर और तस्वीर दोनो बदल दिया है आज देश में कोने कोने पर मोदी सरकार की योजनाएं और विकास की गंगा बह रही है। साथ ही विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित कर रही है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की महतारी, दीदियों, बहनों के लिए वो ऐतीहासिक दिन है जो सदैव सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज का यह दिन न केवल उन्हें आर्थिक सहायता करने का दिन है, अपितु महिलाओं को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से जीने की नई आशा प्रदान करने वाला दिन है । अब हर महीने जब महतारी बहनों को उनके खाते में सीधे 1000 रु मिलेंगे तो छत्तीसगढ़ की महिलाएं और सशक्त होंगी उन्होंने कहा कि चुनाव में हम सभी को मिलकर काम करना है और देश मे नरेंद्र मोदी की सरकार बन रही है। अबकी बार 4 सौ पार कर इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरबा की कांग्रेस सांसदन ने हमेशा ही विरोध किया है क्षेत्र विकास से कोसो दूर नज़र आता है। वजह की यहां की जनता ने सांसद को जिताया लेकिन वो अपने क्षेत्र में कभी नही गई। किसी ने उनका चेहरा तक नही देखा।

कटघोरा में बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,गोपाल साहू जिला प्रभारी,दिनेश सिंह विधानसभा प्रभारी,ज्योतिनंद दुबे पूर्व राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष,पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग,पवन गर्ग,सन्तोष देवांगन जिला महामंत्री कटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, जिला मंत्री संजय शर्मा,वैशाली, रत्ना पारखी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा,टेकचन्द अग्रवाल , दुश्यंत शर्मा , जिला संयोजक व्यापर प्रकोष्ठ,मण्डल महामंत्री अभिषेक गर्ग,राजेन्द्र टण्डन समजीत सिंहकोषाध्यक्ष अजय धनोदिया, जय गर्ग, उमाकांत डिक्सेना, बजरंग पटेल,पवन अग्रवाल, हीरानंद पंजवानी , देवेन्द्र देंवागन, ,सतीश झा,विकास झा ,राकेश पांडे,रामप्रसाद कोराम , अजय दुबे,मनोज दुबे,उत्तम पटेल,अक्षय गर्ग,मनोज नायडू,टीकम राजपाल,ललिता डिक्सेना ,डाकेश्वर शुक्ला , उत्तम रंधावा , मन्नू राठौर, रुपेश डिक्सेना , ,मंदीप जायसवाल ,आयुष जायसवाल , विवेक मारकाडे , लाल महोम्मद , सहित सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।