कोरबा :अस्पताल से भागे मरीज का शव मिला फंदे पर.. मचा हड़कम्प.

कोरबा/कटघोरा 27 फरवरी 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर के पास कोसाबाडी में एक ग्रामीण का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मृतक की पहचान दिनेश कुमार सागरी 48 वर्ष पिता पवन साय के रूप में की गई है। कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले पाली दर्रीपारा का यह निवासी बताया गया है। उसकी मानसिक स्थिति बेहतर नहीं होने की जानकारी शुरुआती तौर पर मिली है। परिजनों के द्वारा उसे एक दिन पहले ही कटघोरा स्थित हरि कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात्रि को मरीज अस्पताल से भाग निकला और इस घटना को अंजाम दिया।

कटघोरा के चंदनपुर स्थित कोसाबाड़ी में कोशम पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे लटका मिला। आज सुबह उसे स्थानीय लोगों ने शव को कोसम पेड़ में लटके स्थिति में देखा और इसकी जानकारी कटघोरा पुलिस को दी। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ आगे की कार्यवाही जारी रखी है।