![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/09/1003447425.jpg)
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/01/1000297728-576x1024.jpg)
कोरबा/कटघोरा 23 जनवरी 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साथ पुरानी बस्ती कटघोरा दुर्गा मंदिर में दुर्गा माता कीप्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई दुर्गा मंदिर का निर्माण 1960 में लघु रूप में हुआ था जिसे 1978 में जीर्णोद्धार कर बड़ा रूप दिया गया था। 22 जनवरी 2024 को पुणे नए स्वरूप में दुर्गा मंदिर का जिर्णोद्धार किया गया। जीणोद्धार में कटघोरा नगर वासियों के सहयोग के साथ शिवानी ज्वेलर्स के संचालक कोमल जायसवाल, मुरली होटल के संचालक मुरली साहू, जनपद सदस्य प्रदीप जायसवाल की माता श्रीमती लता जायसवाल, सुत्तर्रा के चुन्नू जायसवाल, भगेला किराना दुकान, राजीव लोचन साहू, आलोक शिवहरे, लोकेश साहू, सीटू जायसवाल, उमेश जायसवाल, अमित जायसवाल, आलोक जायसवाल, नीलकमल चौधरी, इंजीनियर पायल जायसवाल,बादल जायसवाल, रवि साहू, दाउ प्रजापति, रवि प्रजापति, अंशु जायसवाल, गोविंद निषाद, रितु जायसवाल, कपूरचंद जायसवाल, अरविंद शिवहरे, अरुण चौधरी, पिंटू जायसवाल एवं समस्त नगर वासियों का सहयोग रहा।
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/01/1000297734-718x1024.jpg)
प्राण प्रतिष्ठा संपन्न पुरोहित श्री टंकेश दुबे, श्री राकेश दुबे, श्री घनश्याम दुबे, श्री प्रेम दुबे जी के द्वारा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन किया गया। 21 एवं 22 तारीख को जगराता का कार्यक्रम रखा गया था। 21 को कार्यक्रम उपाध्याय बंधुओं के द्वारा किया गया एवं 22 का कार्यक्रम जमनीपाली के संगीतकारों के द्वारा किया गया। रात्रि 12:00 बजे तक मंदिरों में भक्त जनों का आना-जाना लगा रहा। सभी नगर वासी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ माता दुर्गा जी की प्राण प्रतिष्ठा होने से हर्षित हुए।
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/01/1000300523-819x1024.jpg)
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/08/1002757603.jpg)