कोरबा : अनियंत्रित ट्रेलर सीधे जा घुसी फल दुकान में.. दुकान में बैठी महिला की बाल बाल बची जान, आई मामूली चोट.. डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल.

कोरबा/कटघोरा 25 मई 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर में आज शाम एक बड़ा हादसा होते होते बचा। बिलासपुर की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रैलर अनियंत्रित होकर कसनिया लखनपुर मार्ग पर एक फल दुकान में जा घुसी। दुकान में बैठी महिला ट्रेलर की चपेट में आते आते बची। इस दुर्घटना में कसनिया निवासी सुनीता भास्कर को मामूली चोट आई है।

घटना की जानकारी पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची जहां घायल महिला को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। बतादें की कटघोरा शहर में नो एंट्री के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। प्रशासन को नो एंट्री पर लगाम लगाने व 24 घण्टे के नो एंट्री की समय सीमा पर संशोधन करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ताकि नो एंट्री का पालन कड़ाई से किया जा सके तथा असमायिक दुर्घटना से शहर को निजात मिल सके।