कोरबा : अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती अन्नू सिंह को मिली पीएचडी की डिग्री.. जिले का नाम किया रोशन.

कोरबा 12 अप्रैल 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : अन्नू सिंह जो वर्तमान में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय जिला कोरबा में सहायक प्राध्यापक के पद पर वाणिज्य संख्या विभाग में कार्यरत है।  वर्ष 2015 में कमला नेहरू महाविद्यालय जिला कोरबा में सहायक प्राध्यापक के पद पर वाणिज्य संकाय विभाग में कार्यरत थी। इन्होंने स्कूली शिक्षा अग्रसेन कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय जिला कोरबा एवं उच्च शिक्षा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज कोरबा से पूर्ण की। श्रीमती अन्नू सिंह ( बीकॉम, एमकॉम, B.Ed,  पीजीडीसीए एवं बी. लिब की शिक्षा प्राप्त की है।

श्रीमती डॉ अन्नू सिंह वर्ष 2019 से निरंतर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर से छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत जिला कोरबा के असंगठित क्षेत्र में महिला श्रमिकों की स्थिति पर एक अध्ययन विषय का चयन कर डॉ अनूप श्रीवास्तव पर्यवेक्षक के अधीन अध्ययन कर उस पर शोध कार्य किया गया। शोध कार्य पूर्ण होने पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के द्वारा 3 अप्रैल 2024 को श्रीमती अन्नू सिंह को एचडी की उपाधि से नवाजा गया उनकी इस उपलब्धि से कोरबा जिला गौरवान्वित हुआ।

पीएचडी की उपाधि अर्जित करने में उनके ससुर श्री अर्जुन सिंह स श्रीमती सावित्री देवी एवं पति श्री रणवीर कुमार सिंह का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो जिला कोरबा के थाना दर्री क्षेत्र के साडा कॉलोनी में निवासरत हैं। श्रीमती डॉक्टर अन्नू सिंह के दो बच्चे हैं गौरव कुमार सिंह पुत्र उम्र 12 वर्ष और आरुषि सिंह पुत्री उम्र 9 वर्ष जिन्होंने अपनी मां को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ श्रीमती अन्नू सिंह की मां श्रीमती इंदू सिंह एवं पिता श्री विनय कुमार सिंह को अपनी पुत्री पर बहुत ही गौरव है। श्रीमती डॉक्टर अन्नू सिंह गृहणी का कार्यभार निभाते हुए यह उपाधि हासिल की है। उनके पति श्री रणवीर कुमार सिंह पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक के पद पर डायल 112 सिविल लाइन, जिला रायपुर में पदस्थ है।