
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) :- 11 मार्च को पी.एम.डी सीजी म्यूजिक चैनल पर आ रहा एक और नया और बेहतरीन गाना दुलदुला नाच हमारे छत्तीसगढ़ के जाने-माने गायक दिलीप सारंगी की बेहतरीन आवाज से सजा हुआ जिसे लिखा है भीमा बंजारे ने। यह गाना रायपुर के जे.के स्टूडियो, मंदिर हसोद बहनाकारी में रिकॉर्ड हुआ है। इसके लीड कास्ट में कटघोरा के एक गरीब परिवार में पले बढ़े सूरज नामदेव उर्फ इलेवन एवं रिमा वैष्णो कोरबा ने इस गीत को कोरियोग्राफ किया है।
एनटीपीसी के विष्णु निर्मलकर एवं राहुल सारथी के साथ इलेवन सर एक जाने-माने डांस कोरियोग्राफर है जिन्होंने छत्तीसगढ़ के कई छत्तीसगढ़ी एल्बम के गानो की कोरियोग्राफी की है। बतादें इन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने परिवार की जिम्मेदारी को उठाते हुए और अपने डांसिंग करियर के स्ट्रगल के साथ आज इस मुकान पर पहुंचे हैं। इनके टैलेंट और जज्बे को हमारा सलाम है। तो आप भी देखना ना भूलें 11 मार्च, शुक्रवार को पीएमडी सीजी म्यूजिक चैनल पर दुलदुला नाच सॉन्ग रिलीज होने वाली है।