केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, AIIMS मे 12 दिनों तक चला इलाज, आज मिलेगी छुट्टी..

नई दिल्ली (सेंट्रल छत्तीसगढ़) ब्यूरो रिपोर्ट :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें थकान और सिरदर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका लगभग 12 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चला।

वहीं आज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से जारी बयान में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

बता दें कि कोरोना से ठीक होने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से 18 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। फिलहाल अब केंद्रीय गृह मंत्री ठीक हो गए हैं।