कटघोरा : वनमण्डल के उड़नदस्ता टीम ने वनोपज संग्रहण के लिए जारी सर्च वारंट पर की बड़ी कार्यवाही.. दो स्थानों से बड़ी मात्रा में जप्त किया बल्ली व चिरान.

कोरबा( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )कटघोरा: वन मंडल कटघोरा अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र के परिक्षेत्र सहायक वृत्त कोरबी के ग्राम परला एवं कापानवापारा के दो ग्रामीणों द्वारा किए गए अवैध वनोपज संग्रहण के लिए सर्च वारंट वन मंडल अधिकारी कटघोरा के निर्देशानुसार उप वन मंडल अधिकारी कटघोरा द्वारा जारी किया गया था। सर्च टीम द्वारा प्रथम व्यक्ति परला निवासी संजय पिता हंस लाल साहू के घर से भारी मात्रा में बल्ली एवं चिरान जप्त किया गया।

वही इस कार्यवाही के बाद कापानवापारा निवासी छोटे लाल पिता शेर सिंह उराॕव के घर से साल बल्ली जप्त किया गया। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई उड़नदस्ता दल वन मंडल कटघोरा, वन परीक्षेत्र केंदई के कर्मचारी तथा पुलिस बल पुलिस चौकी मोरगा सभी के संयुक्त सर्च टीम द्वारा किया गया।

आज की इस कार्यवाही में कटघोरा वनमण्डल उड़नदस्ता दल प्रभारी प्रतिमा पैकरा, सहायक सनत कुमार शांडिल्य, वन परीक्षेत्र केंदई के कर्मचारी से वनपाल अजय कुमार साय, विकास सूर्यवंशी, संतोष यादव एवं वन रक्षकों में प्रीतम पुराइन, नागेंद्र जायसवाल, पंकज कुमार, अशोक श्रीवास, पवन बिंझवार, राम प्रसाद कुशवाहा, पुरुषोत्तम उराव, रवि कुमार, गंगा राम नेताम तथा पुलिस बल से मनोज लहरे आरक्षक मोरगा चौकी एवं वन विभाग के वन चौकीदार शामिल रहे।