*कटघोरा में महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया* *कटघोरा मुख्य मार्ग को साफ कर मनाई जयंती* *छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कटघोरा के पदाधिकारियों ने भी स्वच्छता में पूरा किया सहयोग*

कटघोरा। / आशुतोष शर्मा

कटघोरा -महात्मा गांधी जयंती पर आज कटघोरा नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर नगरपालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी सी कश्यप एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ललिता डिक्सेना एवं पार्षद तथा पदाधिकारी पवन गर्ग ,सब इंजीनियर चंद्र प्रकाश जयसवाल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर स्वच्छता अभियान पूर्णिमा गर्ग छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कटघोरा पदाधिकारी अध्यक्ष शशिकान्त डिक्सेना, उपाध्यक्ष शारदा पाल, सचिव आशुतोष शर्मा, जय प्रकाश साहू, पत्रकार संघ कटघोरा के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अजय धनोदिया, नवीन गोयल सम्मलित होकर कटघोरा मुख्य मार्ग की सफाई की तथा स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित किया। तथा महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करने का प्रण लिया। तथा कटघोरा शहर को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों से अनुरोध किया।