

कोरबा/कटघोरा 30 अगस्त 2022( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): कटघोरा नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव की तैयारियां चौक चौराहों में जोर शोर से चल रही है। साथ ही तीज पर्व को लेकर उत्साह है, ससुराली बेटियां मायका आई हुई हैं।
तीज पर महिलाओं ने सोमवार की रात करूभात खाकर 24 से 30 घंटे का निर्जला शुरू किया। मंगलवार की रात व्रती महिलाएं शिव पूजन करेंगी। पति की दीर्घायु के लिए गौरी-गौरा एवं पार्वती का पूजा विधि विधान से करेंगी। इसके बाद बुधवार को व्रत पूरा करेंगी। इधर बुधवार को विघ्नहर्ता गणपति विराजेंगे। इधर गणेश पंडाल सजाएं जाने को लेकर युवा सगठनों के बीच स्पर्धा शुरू हो गई है।
गणेशोत्सव को लेकर चौक-चौराहों व गली चौराहे को सजाने में लगे हुए हैं। कटघोरा नगर के पुरानी बस्ती स्थित मां चण्डिका गणेशोत्सव समिति द्वारा पिछले 24 वर्षों में हर साल की तरह गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी में सदस्य लगे हुए हैं। लोगों में गणेसोत्सव को लेकर उत्साह है। सबसे बड़ी बात समिति में बस्ती के युवाओं की भूमिका सबसे बड़ी होती है। यहां के युवकों द्वारा प्रतिवर्ष पंडाल को स्वयं के महेनत से नई साज सज्जा कर पंडाल को अलग स्वरूप दिया जाता है। जिसे देखने कटघोरा नगर व आसपास के लोग देखने पहुंचतें हैं।
मां चण्डिका गणेशोत्सव समिति चाँदनी चौक के पास पिछले 24 वर्षों से गणेश उत्सव मनाया जाता है। समिति के युवकों द्वारा बस्ती में स्थापित गणेशोत्सव में आस पास के सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। समिति द्वारा प्रतिनदिन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें डांस, भजन कीर्तन, विशाल भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा कराया जाता है। पूरे बस्ती में रोजाना भक्ति का माहौल बना रहता है।
