कटघोरा : ” धर्मो रक्षति रक्षितः ” भगवताचार्य पं चन्द्रहास त्रिपाठी के वाचन से भक्तिमय हुआ नगर

कोरबा/कटघोरा 9 जनवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) ‘ कटघोरा नगर स्थित वार्ड क्रमांक 03 में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा स्थल से पंडित चंद्रहास त्रिपाठी राजपुरोहित महाराज के वचनो से श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का द्वितीय दिवस चल रहा है। आज के कथा में राजा परीक्षित के जन्म की कथा का वर्णन किया गया। महाराज जी ने आज की कथा में कहा कि धर्म रक्षति रक्षितः यदि आप धर्म की रक्षा करोगे तो धर्म आपकी रक्षा करेगा। कथा को सुनने के लिए नगर के धर्म प्रेमी श्रोतागण उपस्थित थे।

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन डुड़गा निवासी सेवा निर्वित्त शिक्षक श्री लल्लू डिक्सेना जी के द्वारा अपने स्वर्गीय पिता स्व.बंशी लाल डिक्सेना एवं माता स्व.श्रीमती श्याममति डिक्सेना जी की स्मृति में सुना जा रहा है। कथा दिनांक 07.01.2023 दिन शनिवार से प्रारंभ हुई है एवं दिनाँक 15.01.2023 दिन रविवार तक चलेगी।