कटघोरा थाना से एक वर्ष पूर्व भागे 376 के आरोपी को पकड़ने में कटघोरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महाराष्ट्र के पुणे में पकड़ाया आरोपी….

कोरबा (शारदा प्रसाद पाल) कटघोरा : –. कटघोरा थानातंर्गत सिंघिया में एक वर्ष पूर्व 2018 में सोधन यादव ने एक नाबालिग लड़की के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया था। जिस आरोप में सोधन यादव को गिरिफ्तार किया गया था जिसमें वह अपनी चालाकी दिखाते हुए पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सहित थाना परिसर से ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे काफी पताशाजी के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया । आरोपी के महाराष्ट्र के पुणे में होने की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर पुणे रवाना कर आरोपी सोधन यादव को गिरिफ्तार कर कटघोरा थाना लाया गया। सोधन यादव पर धारा 363, 376,224, IPC ( पास्को एक्ट ) तहत कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। सोधन यादव पर पूर्व में भी कई मामले थाने में दर्ज हैं।