कटघोरा : ज्ञानपुंज कुलमित्र को मिली कटघोरा नगर पालिका के CMO कि जिम्मेदारी.. जे बी सिंह भेजे गए मुंगेली.. अनुभवी CMO सिंह का पूरे कोरोना काल में रहा नगर में उत्कृष्ट कार्य.

कोरबा( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर किये हैं। नगरीय प्रसासन विभाग में पदस्थ CMO, इंजीनियर, राजस्व निरीक्षक सहित कई अधिकारी-कर्मचारी के तबादले किये हैं। कटघोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) जे बी सिंह को मेंगेली भेजा गया है वहीं कटघोरा नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी ज्ञानपुंज कुलमित्र को दी गई है। वे फिलहाल बरमकेला नगर पंचायत की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

नगर पालिका कटघोरा के CMO जेबी सिंह अपने कार्य के प्रति जागरूक अधिकारी हैं। 22 महीनों के कार्यकाल में उन्होंने पूरी जिम्मेदारी, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा से काम किया। छ्त्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना काल में पहला हॉटस्पॉट रहे कटघोरा नगर में अपने कार्यकाल के दौरान में भी वे सक्रिय रहें और उनके समर्पण भाव को कटघोरा नगरवासी कभी नही भूल सकते। नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों की बातों को हमेशा गंभीरता से सुना और समझा। अपने कार्यकाल के दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित करने वे पूरी इमानदारी के साथ सजग और समर्पित रहे।