कटघोरा जिला बनाने की मांग पर भूख हड़ताल पर बैठे भाजयुमो नेता का हौसला बढ़ाने पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग.. हड़ताल का आज दूसरा दिन.

कटघोरा 19 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कटघोरा को जिला बनाने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठे भाजयुमों नेता उत्तम सिंह रंधावा का आज तीसरा दिन है। उत्तम रंधावा का हौसला बढ़ाने आज बीजेपी के पूर्व कोरबा जिलाध्यक्ष पवन गर्ग व पूर्व कटघोरा मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और उत्तम रंधावा का हाल जाना।

धरना स्थल पर पहुंचे बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने कहा कि आज से पहले भी कटघोरा जिला बनाने की मांग को लेकर यहां के लोगों के मन मे जो आज से दो साल पूर्व अधिवक्ता संघ व पत्रकारों ने आशा और विश्वास जगाया था और जो मशाल लोगों के मन मे जलाई थी उसे आगे बढ़ाने का काम उत्तम सिंह रंधावा द्वारा किया जा रहा है। कटघोरा, पाली तानाखार विधानसभा के हज़ारों लोगों की कटघोरा को जिला बनाने की जो सोच है उसे आगे बढाने का काम उत्तम सिंह रंधावा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं भी उत्तम सिंह रंधावा के समर्थन में यहॉ आया हूँ निश्चित तौर पर वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार को कटघोरा को जिले का दर्जा देना ही होगा।

जिला बनाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे उत्तम सिंह रंधावा से मिलने पहुंचे बीजेपी के कटघोरा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि कटघोरा की सबसे पुरानी तहसील जोकि 1912 की है उसके बाद की बनी तहसील को जिले का दर्जा दिया गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कटघोरा को जिले का दर्जा देने में क्यों विलम्ब कर रही है यह चिंतनीय विषय है जबकि कटघोरा विधानसभा व पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस के ही विधायक मौजूद है लेकिन उसके बावजूद उनकी निष्क्रियता के चलते कटघोरा को जिले का दर्जा अभी तक नही मिल पाया है। जबकि कटघोरा के अधिवक्ता संघ व पत्रकारों ने इसके लिए लम्बा संघर्ष भी किया है और जिले की मांग की मांग को लेकर भाजयुमो नेता उत्तम सिंह रंधावा कटघोरा से रायपुर तक पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री के पास जाकर जिले की मांग को लेकर आवेदन सौपा था। अब आगामी विधानसभा चुनाव को शेष कुछ ही माह बचे है। वैसे भी कटघोरा विधायक द्वारा कटघोरा जिला बनाने की मांग को घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया था लेकिन उनके घोषणा पत्र में किया वादा भी उन्होंने पूरा नही कर पाया है।

भूख हड़ताल पर बैठे उत्तम सिंह रंधावा से मिलने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, कटघोरा के जिला मंत्री अध्यक्ष संजय शर्मा, मनोज दुबे, तुषार साहू, पीयूष गर्ग, वीरेंद्र मोहन कश्यप, तथा बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।